गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड में हीटवेव से 4 की मौत, गिरिडीह का तापमान 46 डिग्री पहुंचा, 2 जून तक गर्मी से राहत नहीं

Share This News

झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। डाल्टनगंज के बाद गढ़वा का भी तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पलामू में 47.8, जबकि गिरिडीह और सरायकेला में पारा 45.9 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, लू की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत भी हो गई।

राज्य के 19 जिलों में पारा 40 के पार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। माना जा रहा है कि आज और कल के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिन गंभीर से गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है साथ ही सुबह 11 से 4 बजे तक जरूरी काम होने पर घर से निकलने की अपील की गई है।