गिरिडीह झारखण्ड

धूम धाम मनाया जायेगा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 45 वां वार्षिक महोत्सव, दो दिनों तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Share This News

गिरिडीह। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 45 वां वार्षिक महोत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए श्री श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव के अवसर पर शहर के आई सी आर रोड स्थित श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन किया जायेगा।

जानकारी दी गई कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बाबा की ज्योत और निशान पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर 2.15 बजे निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया जाएगा। रात को 9.15 बजे से अखंड ज्योति और श्री श्याम संकृतन का कार्यक्रम होगा।

वहीं दूसरे दिन 15 सितंबर को दिन के समय साढ़े ग्यारह बजे से सवामनी होगा और संध्या 5 बजे से 7 बजे तक छप्पन भोग लगाया जाएगा। जिसके बाद रात के 10 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भक्तों के लिए नारियल और पेड़े की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर रहेगा।