Site icon GIRIDIH UPDATES

महाकुंभ में 14 बच्चों ने लिया जन्म, बच्चों के नाम रखे गए कुंभ और गंगा…

Share This News

महाकुंभ एक अनोखे संयोग के कारण भी ऐतिहासिक बन गया है। इस महापर्व के एक महीने में 14 नवजात का जन्म हुआ। इनमें 8 बेटे और 6 बेटियां हैं।

सभी शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। किसी को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। बच्चों के नाम भी धार्मिक नामों पर रखे गए हैं। कुंभ, गंगा, यमुना और नंदी जैसे नाम दिए गए हैं।

ये सभी महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं। सभी बच्चों का जन्म महाकुंभ मेले में सेक्टर-2 में बनाए गए 100 बिस्तर के सेंट्रल हॉस्पिटल में हुआ है। यहां पर ICU से लेकर डिलीवरी रूम तक की हाईटेक व्यवस्था है। सबसे पहले बच्चे का जन्म 29 दिसंबर 2024 को मेले की तैयारियों के दौरान हुआ था। उसका नाम कुंभ रखा गया। अगले ही दिन एक बच्ची ने जन्म लिया, नाम दिया गया गंगा।

Exit mobile version