गिरिडीह झारखण्ड

7 सितंबर को मनाया जाएगा सदगुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव, वृहद रक्तदान महायज्ञ का होगा आयोजन

Share This News

गिरिडीह। आगामी 7 सितंबर को श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सदगुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर वृहद रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए

श्री कबीर ज्ञान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 7.30 बजे सदगुरु मां ज्ञान के वंदन पूजन और बधाई अर्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। 8.30 बजे बृहद रक्तदान महायज्ञ का उद्घाटन होगा और लोगों द्वारा स्वेक्षिक रक्तदान किया जाएगा।

रक्तदान के बाद संध्या 4 बजे से संतो भक्तों का भजन और वक्तव्य का कार्यक्रम होगा। जिसके बाद संध्या 6 बजे से मां ज्ञान के दिव्य उद्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद आरती पूजन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।