गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र निवासी पांच मजदूरों का पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में दो दिन पहले अपराधियों ने अ,पहरण कर लिया। किड,नैप हुए मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ये मजदूर 2024 के जनवरी महीने में नाइजर गए थे।
वहां एक ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। वहीं इन्हें किडनैप कर लिया गया है। इधर, जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से झारखंड के प्रवासी भाइयों को मदद पहुंचाने की मांग की है।