गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश राँची राजनीति

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share This News

झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। वे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं बीजेपी एसटी मोर्चा की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज से गीत और नृत्य से उनका स्वागत किया गया।

द्रौपदी मुर्मू का काफिला एयरपोर्ट से सीधे होटल बीएनआर चाणक्य के लिए निकला, जहां एनडीए की ओर से बुलाई गई सांसदों और विधायकों की बैठक में शामिल हो रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू सांसदों-विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। बैठक के बाद शाम 4.30 बजे द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।