गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह जेलर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक को दबोचा

Share This News

गिरिडीह केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को मारने की कोशिश के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी आशीष कुमार साह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी देवघर के मारगोमुण्डा का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पूल के पास से हुई है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन व पिस्टल की एक गोली भी बरामद किया है। वहीं अब पुलिस द्वारा इस कांड के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के अलावा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम, अवर निरीक्षक पवन कुमार समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।