गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की दी गई सलाह

Share This News

राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी से भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश हो सकती है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में बदलने से मॉनसून ज्यादा सक्रिय हुआ है। इस कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 20 अगस्‍त को बारिश तबाही मचा सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 -65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अन्‍य भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।