गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में दिन दहाड़े फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Share This News

 

गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के बगोदर-परसिया रोड में सोमवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार व्यक्ति को गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक लूट के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करने वाले अटका के अमरजीत पांडेय को गोली लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरदीप पांडेय बाइक से परसिया की ओर जा रहा था।

 

इसी दौरान तीन अपराधियों ने खैरियाखादा जंगल के पास उसपर गोली चला दी और उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए।