गिरिडीह झारखण्ड

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, जयकारे के साथ हुआ प्रतिमा का विसर्जन

Share This News

गिरिडीह में चल रहे गणपति महोत्सव का समापन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इस दौरान गिरिडीह के विभिन्न पूजा पंडालों व घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल, ताशा, गाजेबाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का नदियों और तालाबों में विसर्जन किया। शहर के महादेव तालाब और मानसरोवर तालाब में करीब एक दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शहर के व्हट्टी बाजार, टावर चौक, सिहोडीह, सिरसिया, बोड़ो, पचंबा, बनियाडीह, पपरवाटांड़ समेत अन्य जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते विसर्जित किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी वहीं डीएसपी संजय राणा और नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।