खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह के खिलड़ियों ने राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण समेत 5 पदक

Share This News

9 से 11 सितंबर 2022 तक लोहरदगा में हुए 22वी झारखंड राज्य स्तरीय सब-जुनियर और जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के पांच खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते में कामयाब रहे।

पदक जीतने वाले खिलड़ियों में सब-जूनियर वर्ग में काव्य सिंह स्वर्ण पदक, नव्या सिंह रजत पदक ,दीपक कुमार और प्रिंस राज ने कास्य पदक जीता।

 तथा जूनिर वर्ग में मोहम्द कुर्बान अली रजत पदक जीतने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि लोहरदगा में 9 से 11 सितंबर को हुए 22वी झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह के 14 खिलाड़ी गए थे।

इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड भर से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमे गिरीडीह के पांच खिलाड़ियो ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में कामयाब रहे। जिससे गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियो में काफी खुसी का माहौल है।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर काव्या सिंह ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु झारखण्ड टीम में अपना स्थान पक्का कर ली है। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के आकाश स्वर्णकार ,शशिकांत विष्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय,पंकज कुमार ,राजुकमार,मनोहर वर्मा, बिरजू बर्मा एवं गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी सदस्यों ने इन्हें पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।