गिरिडीह झारखण्ड

ढेर सारी सौगातों को लेकर गिरिडीह आ रहे है सीएम हेमंत सोरेन, 12 अक्टूबर को करेंगे अभियान की शुरुआत

Share This News

ढेर सारी सौगातों को लेकर झारखंड की सरकार गिरिडीह आ रही है। सरकार के मुखिया यहां से एक महाअभियान की शुरुआत करेंगे।असल में आगामी 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह आ रहे है। मुख्यमंत्री उस दिन गिरिडीह से ही “आपकी योजना,आपकी सरकार ,आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत करनें वालें हैं। इस महा अभियान के जरिए अन्य छुटे हुए लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है।

 

कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान में व्यापक तैयारियां चल रही है,जिसे जिले के वरीय अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू,एएसपी हरीश बिन जमा समेत अन्य अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने झंडा मैदान पहुचें। बताया गया कि कार्यक्रम काफी वृहत होगा और इससे कई चरणों में चलाया जाएगा। निश्चित रूप से जिले वासियों को इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। फिलहाल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री गिरिडीह से झारखंड वासियों के लिए क्या कुछ बड़ी घोषणाएं करते हैं।