गिरिडीह झारखण्ड

पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक को अज्ञात युवकों ने की मारपीट, युवक सदर अस्पताल में भर्ती

Share This News

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में बुधवार की शाम अज्ञात युवकों ने रितिक विश्वकर्मा को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि शुभम विश्वकर्मा का 20 वर्षीय पुत्र रितिक विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर वापस लौटा था। इस क्रम में रितिक दोस्तो के साथ ध्रुमपान करने के लिए एक दुकान में रुका। बताया गया की पहले से दुकान में नशे में धुत कुछ युवक वहाँ मौजूद थे।

जिसके बाद वो सभी गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें रितिक बुरी तरह घायल हो गया। बताया गया कि मारपीट करने वालों में लगभग 15 से 20 की संख्या में स्थानीय लोग थे। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।