खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड U-15 महिला क्रिकेट टीम में गिरिडीह की स्नेहा यदुवंशी का चयन

Share This News

पहली बार झारखंड महिला क्रिकेट में गिरिडीह की खिलाड़ी का चयन किया गया है। गिरिडीह में बनियाडीह की रहने वाले स्नेहा यदुवंशी, पिता सजीव कुमार का सलेक्शन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा U-15 में किया गया है। स्नेहा यदुवंशी गिरिडीह जिले में संतोष तिवारी क्रिकेट कोचिंग कैंप में लगातार काफी दिनों से क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

इसको लेकर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ और खेल प्रेमियों में काफी खुशी का माहौल है। कोच संतोष तिवारी अपने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से काफी खुश हैं इस की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विक्रम सिन्हा ने दी वही रमेश यादव, संतोष तिवारी, अविनाश यादव, बबलू शर्मा, राजेश सिन्हा, विकास सिन्हा, नवीन सिन्हा, रुपेश रजक, अमित कुमार, सुंदर पांडे ने बधाई दी है।