खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

आईपीएल 2023 ऑक्शन हुआ शुरू, 405 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला

Share This News

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन शुरू हो गया है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। कई दिग्गज और महान खिलाड़ी के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों पर काफी महंगी बोली लगने की उम्मीदें हैं। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय प्लेयर्स हैं।

जबकि 131 खिलाड़ी विदेशी हैं। इस नीलामी में अधिकतम 87 स्लॉट्स खाली है, जिसका मतलब है कि, इससे ज्यादा खिलाड़ी नहीं ख़रीदे जाएंगे। वहीं, 87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं। बता दें कि, आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कुल 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।