गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश राजनीति

आज चाईबासा से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Share This News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज चाईबास में रैली है। शुक्रवार की देर शाम रांची पहुंचे थे। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला रांची के रेडिशन ब्लू होटल पहुंचा। जहां वे रात में रूके। आज सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे।

चाईबासा में वे पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड दौरे के क्रम में बीजेपी के मिशन 2024 की तैयारियों की शुरुआत करेंगे। चाईबासा में बीजेपी की रैली को संबोधित करने के साथ ही प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को धार देंगे।