गिरिडीह झारखण्ड

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रांची में निकाली गई प्रभात फेरी

Share This News

विवेकानंद महोत्सव के तहत बुधवार को डोरंडा स्थित विवेकानंद चौक से प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों से रांची को साफ और सुंदर बनाए रखने के साथ पौधे लगाने और जल संरक्षण की अपील की। प्रभात फेरी विवेकानंद चौक से हिनू चौक तक गई।