गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: बच्चा ने गेंद समझकर उठाया बम, विस्फोट होने से हुआ घायल

Share This News

गिरिडीह के गांवा प्रखंड के भागलपुर गांव में एक बच्चा बम को गेंद समझ हाथ में उठाकर दीवाल पर पटक दिया। दीवाल पर पटकते ही तेज विस्फोट हुआ, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का नाम शिवम कुमार है जो उपेंद्र प्रसाद यादव का 9 वर्षीय पुत्र है। आनन-फानन में उसे निकट के बनसाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रात में ही सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

बच्चे की माँ संजू देवी को आशंका है कि उसके बेटे को जान से मारने के लिए उसके दो देवरों पंकज यादव और सुनील यादव ने बम दरवाजे पर रखवाया होगा। दोनों देवरों से उपेंद्र यादव की वर्षों पुरानी दुश्मनी चल रही है। पूर्व में दोनों देवर टांगी से जानलेवा हमला किया था। मामले का अभी भी मुकदमा चल रहा है। बम विस्फोट मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भुक्तभोगी दंपत्ति कर रहे हैं।