क्राइम गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश

झारखंड से तस्करी कर कर्नाटक ले जाई गई 11 नाबालिग लड़कियों छुड़ाया गया

Share This News

झारखंड से कर्नाटक तस्करी कर लाई गई 11 नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से सफलतापूर्वक छुड़ा लिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार शाम को यह बात कही। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां पहाड़िया समुदाय की हैं,

जो विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) है। अधिकारी ने कहा, “तस्करों के चंगुल से पहाड़िया समुदाय की 11 लड़कियों को छुड़ाया गया है।” इसे बेंगलुरु से वापस रांची लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी लड़कियां झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली हैं.

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए भी उपाय किए गए हैं। हाल ही में झारखंड से तस्करी कर लाई गई 13 नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में छुड़ाया गया था। इनमें एक 14 साल की गर्भवती लड़की भी थी।