गिरिडीह झारखण्ड

एमपी पेशाबकांड के खिलाफ गिरिडीह में झामुमो ने भाजपा का पुतला जलाया

Share This News

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता के द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने की घटना से देश भर के आदिवासी समुदाय में उबाल है। अब इसपर राजनीति पर भी परवान चढ़ने लगी है।

इसी कड़ी में घटना के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला जलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला लेकर पार्टी कार्यालय से एक जुलूस निकाला। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी नेता और कार्यकर्ता शहर के टावर चौक पहुंचे और भाजपा का पुतला जलाया।

पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो नेता प्रमिला मेहरा, देवराज, दिलीप रजक, अभय सिंह, राकेश सिंह, असदुलाह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।