गिरिडीह झारखण्ड

बस दुर्घटना मामले में मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानानुसार दिया गया मुआवजा

Share This News

शनिवार की रात रॉची से गिरिडीह आ रही बाबा सम्राट बस गाडी संख्या – JH07H-2906 है जो बराकर नदी पुल से संतुलन खो कर बस नदी में गिर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुल 03 (तीन) व्यक्तियों की मृत्यु सदर अस्पताल में एवं एक व्यक्ति की मृत्यु नवजीवन नर्सिंग होम में हो गई है।

आज दिनांक 6.8.2023 को गिरिडीह के 3 मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधानानुसार एक लाख रुपए का मुआवजा चेक के रूप में आईएएस प्रशिक्षु एवं अंचलाधिकारी, गिरिडीह सदर द्वारा दिया गया है। साथ ही गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना भी दी गई है। जबकि एक मृतक जो कि हजारीबाग के निवासी हैं उन्हें कल दिनांक 7.8.2023 को जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हजारीबाग पहुंचकर उनके आश्रितों को दिया जाएगा।

मृतकों का विवरण निम्नलिखित हैं:

1) अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष, पिता नन्हे लाल, साकिन झरपो थाना, जिला हजारीबाग

2) संतोष कुमार उम्र 47 वर्ष, पिता द्वारिका प्रसाद गुप्ता, साकिन बक्सीडीह रोड, थाना – नगर, जिला गिरिडीह

3) माणिक चंद्र गुप्ता उम्र 65 वर्ष, साकिन हुट्टी बाजार ( बड़ा चौक, धरियाडीह), थाना – गिरिडीह नगर, जिला गिरिडीह

4) सौरव कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता अजय कुमार सिन्हा, साकिन राजेंद्र नगर, थाना – गिरिडीह नगर, जिला गिरिडीह