सावन की अंतिम सोमवारी को गिरिडीह आये प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी और प्रिया मल्लिक ने अपनी अदा और अपने गीतों से यहां के लोगों का मन मोह लिया। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम के लिए लगाया गया
पंडाल तब जयकारों से गूंज उठा जब मनोज तिवारी ने घोषणा की कि बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 2 और 3 नवंबर गिरिडीह आएंगे और यहाँ उनका दरबार सजेगा। इसके साथ ही उन्होंने बाबा भोलेनाथ के कई भक्तिगीत भी प्रस्तुत किये।
इस दरम्यान लोग मनोज तिवारी के साथ झूमते-गाते रहे। मनोज तिवारी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा और आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी मंच पर मौजूद थे।