गिरिडीह झारखण्ड धर्म

गिरिडीह में श्रद्धा भाव से चित्रगुप्त भगवान की की गई पूजा अर्चना, भैयारी भोज में शामिल हुए विधायक समेत कई लोग

Share This News

कलम और दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की जयंती गुरुवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कायस्थ समाज के द्वारा अपने घरों के अलावे विभिन्न मंदिरों में सार्वजनिक तौर पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

इस क्रम में अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। मौके पर एडवोकेट सह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, भाजपा नेता चुनुकांत, कांग्रेस नेता अजय कुमार सिन्हा, एडवोकेट नित्यानंद प्रसाद, चंदन सिन्हा, विशाल आनंद समेत कई एडवोकेट इस दौरान पूजा अर्चना में शामिल हुए।

पूजा समिति के द्वारा भैयारी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रामनारायण चौधरी के अलावा कई लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।