गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

झामुमो गिरिडीह जिला कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

गिरिडीह झामुमो जिला कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ० सरफराज अहमद एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बीससूत्री क्रियान्वयन समिति, गिरिडीह के संजय सिंह उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक गिरिडीह सदर, गांडेय विधायक एवं झामुमो जिलाध्यक्ष ने पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने धरती आबा को पुष्प अर्पित किया।

कार्यक्रम में महालाल सोरेन, अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, गौरव कुमार , रॉकी सिंह, अभय सिंह, चाँद रशीद, गोपाल शर्मा, राकेश रंजन, मेहताब मिर्ज़ा, फरदीन इम्तियाज़ अहमद, प्रदोष कुमार, आनंद मिश्रा, बृज मोहन तुरी, रामदेव वर्मा, कौलेश्वर सोरेन, नुनूलाल किस्कू, सईद अख्तर, मो० पप्पू सहित कई साथी उपस्थित थे।