गिरिडीह झारखण्ड

नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने संभाला कार्यभार

Share This News

नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने अपना पद पर योगदान देते हुए कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मनोज प्रसाद गिरिडीह न्यायालय पहुंचे और अपना प्रभार जिला जज वन गोपाल पांडेय से लिया।

इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नए प्रधान जिला जज से मिलने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के नेतृत्व में पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

वहीं मौके पर प्रभारी न्यायधीश मोहित चौधरी, प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायलय अरविंद कुमार पांडेय, डीजे 1 गोपाल पांडेय, डीजे 8 यशवंत प्रकाश, डीजे 2 आनंद प्रकाश, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायलय अजय कुमार श्रीवास्तव, डीजे 3 सोमनाथ सिकदर, डीजे 4 पीयूष श्रीवास्तव, डीजे 9 नीरजा आश्री, डीजे 5 संजीव वर्मा,
डीजे 6 लक्ष्मीकान्त समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद का स्वागत किया।