गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड में मानसून देर से होगी एंट्री, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, 15 जून तक लू का अलर्ट जारी

Share This News

झारखंड के कई जिले एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 15 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है।

राज्य के गढ़वा और पलामू जिले में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम के साथ सरायकेला खरसांवा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मानसून देर से एंट्री होगी।