गिरिडीह झारखण्ड

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया क्षेत्र की जनता से मुलाकात, स्कूली बच्चियों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम में हुई शामिल

Share This News

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और जनता से रूबरू हुई। इस क्रम में उन्होंने पहले पचम्बा के बालिका मध्य विद्यालय में बच्चियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुई। मौके पर उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और बेहतर भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दी।

यहां कार्यक्रम के बाद उनका काफिला तेलोडीह, तिलैयाटांड़, कोरबाटांड, बड़कीटांड समेत दर्जन भर गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुई। मौके पर उन्होंने समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार काम करने पर भरोसा रखती है।

विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह गंभीर हैं। साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। विधायक कल्पना सोरेन के दौरे में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता साथ रहे।