गिरिडीह झारखण्ड

ऑपरेशन के बाद जच्चा – बच्चा की मौत, चिकत्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Share This News

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी – 36 फ्लैट के समीप स्थित क्रेसेंट नर्सिंग होम में चिकत्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में इलाजरत जच्चा – बच्चा की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी के रहने वाले मो. सुल्तान अंसारी की पत्नी जैबा तबस्सुम (22 वर्षीय ) के रूप में की गयी। घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी मौक़े पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद चिकत्सक और परिजनों से बातचीत की। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने बताया की जैबा तबस्सुम को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के लिए क्रेसेन्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकत्सक ने महिला का ऑपरेशन किया तो पहले तो महिला का बच्चा (नवजात) की मौत हो गयी और इसके बाद महिला की भी मौत हो गयी।

परिजनों का आरोप है की डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चे और महिला की मौत हो गयी। इधर चिकित्सक डॉ. बरनाबस हेमब्रोम ने सभी आरोप को निराधार बताते हुए कहा की मरीज की तबियत पूर्व से खराब थी और उसका बच्चा 48 घंटे पूर्व ही मर चूका था, महिला का हिमोग्लोबिन भी काफी कम था, बताया की महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था, इसके बाद महिला की बड़ी बहन ने उसे इलाज के लिए हमारे यहाँ इलाज के लिए लाया गया। बताया की महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी थी, इसके बाद भी परिजनों ने जबरन महिला का ऑपरेशन करवाया गया।