गिरिडीह झारखण्ड

रोटरी गिरिडीह के सौजन्य से लगा निशुल्क बीएमडी कैंप, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में आयोजित शिविर में सौ लोगों का हुआ जांच

Share This News

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह के सौजन्य से गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में निशुल्क बीएमडी कैंप का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित इस शिविर में अनुभवी चिकित्सक द्वारा एक सौ लोगों का निशुल्क जांच किया गया।

गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉक्टर विकास लाल द्वारा जांच के बाद लोगों को आवश्यक सलाह दिया गया।

इस शिविर में डॉक्टर विकास लाल के साथ रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, नीरज शर्मा, अभिषेक जैन, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मनमीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।