गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: नशे का आदी युवक बना हत्यारा, कालीबाड़ी के समीप से हमला कर मजदूर की कर दी हत्या

Share This News

गिरिडीह। शहरी इलाके के कालीबाड़ी में शुक्रवार की सुबह नशे के आदी युवक ने एक मजदूर की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हत्यारे युवक को पकड़ा और नगर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि शास्त्रीनगर का रहने वाला युवक कारण सिंह डेंडराइट सहित अन्य नशीली पदार्थों के सेवन का आदी था।

शुक्रवार को सुबह कांटी फैक्ट्री में काम करने वाला शास्त्रीनगर का रहने वाला मजदूर बच्चू रजक काम करने रहा था। इसी दौरान शहरी क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास हत्यारोपी करण सिंह ने बच्चू रजक के ऊपर पीछे से रड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं हत्यारे को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि हत्यारा करण सिंह नशे का आदी था। उसे नशे की बुरी लत थी और हमेशा नशीली पदार्थों का सेवन करता था। नशे के कारण ही उसने हत्या जैसी अपराध को अंजाम दिया।

Leave a Reply