अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा आज रविवार को गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने किया।
आदिशक्ति मां गायत्री की वंदना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि अगामी 8 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के हेतु विचार विमर्श किया गया।
साथ ही इस महायज्ञ के संदेश को पूरे गिरीडीह शहर के सभी क्षेत्रों में पहुंचाने का निर्णय लिया गया ताकि सभी लोग इस महायज्ञ में भाग ले सकें। बताया गया कि इस महायज्ञ का संचालन शांतिकुंज से आए हुए संतों के द्वारा किया जाएगा। जन-जन इस महायज्ञ के संदेश को पहुंचाने के लिए 12 टोलियों का गठन किया गया। इसके साथ ही इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति का गठन किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष के रूप में कामेश्वर सिंह एवं उपाध्यक्ष बासुकी नाथ राय को मनोनीत किया गया।
वंही सहयोगी सदस्यों में भागीरथ प्रसाद सिंह, दर्शन पंडित ,लव कुमार सिंहा ,शैलेंद्र कुमार बर्मा,अनिरुद्ध राम, नरेश प्रसाद यादव, तुलसी पंडित ,सहदेव प्रसाद कुशवाहा, उर्मिला बरनवाल ,वीणा देवी ,उमा गुप्ता ,यशोदा देवी ,सुमन गुप्ता ,ललिता बरनवाल ,कविता देवी, बेबी देवी को मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही आज ही गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा गादी श्रीरामपुर में अखंड ज्योति , युग निर्माण योजना सदस्यता अभियान चलाया गया ,जिसमें युग निर्माण योजना के 15 नये सदस्य बनाए गए।
विचार गोष्ठी एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह , विनोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साव,दर्शन पंडित, बासुकीनाथ राय ,लव कुमार सिंहा ,भागीरथ प्रसाद सिंह ,नरेश यादव ,अनिरुद्ध राम ,शैलेंद्र कुमार बर्मा, भागवत राम, उर्मिला बरनवाल, प्रियंवदा चौधरी, बीना देवी ,सुमन गुप्ता ,मधु चौरसिया ,उमा गुप्ता, ललिता बरनवाल,बेबी देवी ,अर्चना देवी ,सहदेव प्रसाद कुशवाहा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।