गिरिडीह

धनबाद से गिरिडीह पिकनिक मनाने मां बाप के साथ आए दो मासूम भाइयों की नदी में डूबने से मौत

Share This News

धनबाद से मां बाप और परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए दो मासूम भाइयों की मौत शुक्रवार को गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी के गहरे पानी में डूबने से हो गया। दोनो मासूमों की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया।

जानकारी के अनुसार मासूम सगे भाई 12 वर्षीय विशाल कुमार और 7 वर्षीय विक्रम अपने पिता गिरधारी साहू समेत पूरे परिवार के साथ अपने घर धनबाद जिला से गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी पहुंचा था। पूरा परिवार नदी तट पर पिकनिक मनाने में मशगूल था। लिहाजा, दोनो मासूम विक्रम और विशाल कब नदी नहाने घुसे, और नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए।

इसकी भनक तक किसी को नहीं लगा। लेकिन जब दोनो बच्चे बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया। तो पिता समेत पूरा परिवार दोनो को नदी से बाहर निकालने के लिए दौड़ा। लेकिन तब तक दोनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर बच्चो के शव को नदी से निकालने में जुट गए। और काफी मेहनत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।