गिरिडीह

गिरिडीह पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित, झारखंड- बिहार की पुलिस कर रही थी तलाश

Share This News

गिरिडीह पुलिस ने झारखंड और बिहार में कई नक्सली कांड को अंजाम देने वाले एक हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी ऊर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। तालो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर मेंबर है जिसे सोमवार की शाम गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना इलाके के चोलखो नदी के समीप से पकड़ा गया है। गिरिडीह

एसपी डॉ बिमल कुमार ने आज मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि तालो बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना इलाके के नेहालडीह का रहने वाला है। वर्ष 2020 में नक्सली घटना का अंजाम देने में इस आरोपी का पूरा हाथ था।

इसके अलावा कई मामलों को लेकर भेलवाघाटी थाना और बिहार के चकाई थाना में मामला दर्ज था। टीम में एसडीपीओ खोरिमहुआ राजेंद्र प्रसाद थाना प्रभारी भेलवाघाटी बृजेश कुमार बुद्धिनाथ मार्डी धर्मेंद्र सिंह कीशुन मिस्त्री सुनील कुमार यादव सुखदेव कुमार साव अर्जुन उराव और सशस्त्र बल एवं SSB 35 बटालियन के सशस्त्र बल शामिल थे।