गिरिडीह

हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण सिद्धू-कान्हो सह सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का शुभारंभ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया

Share This News

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह जिले के नगर निगम क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में सिद्धू कान्हों-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के पश्चात मंत्री ने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपलब्ध किताबों को भी देखा। बच्चों से किताब की जरूरत पर बातचीत की। उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर उपायुक्त महोदय, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस पुस्तकालय को आधुनिक सुविधायुक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जायेगा। इस पुस्तकालय में हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। विभिन्न विषय की पुस्तके मौजूद है जो किसी भी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। यहां छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय का शुभारंभ सराहनीय प्रयास है। पुस्तकालय में स्कूल, कॉलेज से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी ताकि बुजुर्ग लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें होंगी, जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगी। फ्री वाई फाई की सुविधा भी बहल की जायेगी। आने वाले समय में e-learning/distant लर्निंग के माध्यम से पुस्तकालय में कोचिंग क्लास का भी प्रावधान किया जाएगा जिससे ग़रीब बच्चों को लाभ होगा।

Leave a Reply