गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के खेतको के रहने वाले प्रवासी मजदूर का शव सऊदी अरब से दो महीने बाद बुधवार,12 फरवरी को उसके गांव पहुंचा। बुधवार शाम में शव जैसे ही गांव पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इधर शव पहुंचते हीं परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना आने पर विधायक नागेन्द्र महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी शव के अंतिम दर्शन किये और परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बंधाई।
जानकारी के अनुसार खेतको के प्रवासी मजदूर हीरामन महतो सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करते थे।जिनका दो महीने पूर्व 8 दिसंबर को वहीं पर मौत हो गई। शव नहीं पहुंचने से परिवार परेशान और चिंतित रह रहा था।