गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में आगामी 4 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर है। भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत झामुमो के तमाम आला पदाधिकारीयों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार पार्टी स्तर से तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासनिक अधिकारी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
आज कार्यक्रम स्थल में चल रहे तैयारियों का जायजा खुद झारखंड सरकार के मंत्री विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता शामिल होंगे।