गिरिडीह

गिरिडीह में शादी के दिन दूल्हे ने की आत्महत्या, बारात के खर्च को लेकर पिता से हुआ था विवाद

Share This News

गिरिडीह में शादी के दिन ही दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। युवक की रविवार को बारात जानी थी। इसी बीच बारात खर्च को लेकर युवक का पिता से विवाद हो गया। नाराज युवक सुबह घर से निकल गया और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। घर में विवाह के ढोल नगाड़े बजते रहे और दूल्हा गायब था।

 

जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिनों की खोजबीन के बाद मंगलवार को युवक का शव जंगल में पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। घटना गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान विजय मरांडी (24) के रूप में की गई।

Leave a Reply