गिरिडीह झारखण्ड

भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया आंदोलन, हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन

Share This News
गिरिडीह: भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे द्वारा कमेटी की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी में विवाद व विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। मुफस्सिल क्षेत्र के भाजपाइयों के अलावे महिला मोर्चा ने भी आंदोलन तेज कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू सोनी के नेतृत्व में महिलाएं सड़क पर उतरी। महिलाये झंडा मैदान से एक रैली के शक्ल में निकली और सड़क के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल महिलाएं अपने अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां ली हुई थी। आंदोलन करने वाली महिलाएं जिला अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुराने भाजपाइयों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। महिलाएं इतनी गुस्से में थी की जिन जिन तख्तियों में महादेव दुबे का नाम लिखा हुआ था, उन्हें आग के हवाले कर दिया।
इस बाबत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू सोनी ने कहा कि इस कमेटी में पुराने भाजपाई को जगह नहीं दी गई। वही पार्टी का विरोध करने वाले को पद से नवाजा गया है। कहा की जिला अध्यक्ष के खिलाफ उन लोगों का आंदोलन यहां से लेकर रांची तक जारी रहेगा। कहा कि अगर उनलोगों को न्याय नहीं मिला तो महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगी।