गिरिडीह झारखण्ड

उपायुक्त के द्वारा शुरू किया गया पल्स पोलियों अभियान, कहा बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियों की खुराक

Share This News
पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को गिरिडीह के मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र, चैताडीह परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा उपस्थित थे। डीसी राहुल कुमार सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल द्वारा दीप प्रज्वलित कर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उपायुक्त और सिविल सर्जन ने 0-5 साल के बच्चों को अपने हाथों से पालियों की खुराक भी पिलाई। उक्त अभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन व सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। जो कि 2 फरवरी तक चलेगा। आज बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाया जाएगा। और 1 एवं 2 फरवरी को घर घर जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा पल्स पोलियों अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 4 लाख 92 हजार की संख्या में बच्चे है। जिन्हें पोलियो की खुराक दिया जाना है। सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 2319 बूथ चिन्हित किए गए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी धर्म गुरुओं एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियों अभियान में जिला प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें। तथा ग्रामीणों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाने हेतु अपने स्तर से प्रोत्साहित करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी बच्चों को पल्स पोलियों से अच्छादित किया जाय। इस दौरान कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ जिले भर में किया गया है। जिले भर में पल्स पोलियों अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में डीपीएम व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।