गिरिडीह झारखण्ड

छत ढलाई के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

Share This News

गिरिडीह के चैताडीह के बेड़ा में करंट लगने से एक मजदूर घायल हो गया। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के लेरहासिंघा गांव निवासी चरण महतो का 25 वर्षीय पुत्र रामू वर्मा मजदूरी करने के लिए गिरिडीह शहर आया हुआ था। रामू वर्मा बीते कुछ दिनों से चैताडीह स्थित बेड़ा के एक मकान में मजदूरी का काम करता था।

बताया गया कि छत की ढलाई हो रही थी। इसी क्रम में छत पर मजदूरी करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिसिया जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।