गिरिडीह झारखण्ड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गांधी चौक पर चलाया गया सफाई अभियान

Share This News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह ईकाई विकास विद्यार्थी एसफडी के नेतृत्व में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चौक पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अभाविप कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज ने बताया कि अभाविप का अंग विकास विघार्थी इस प्रकार के सेवा कार्य कर समाज में एक अच्छा संदेश और सिख देने का प्रयास करता है। वर्तमान समय में देखा जाय तो मानव जीवन का सबसे बड़ा घन स्वस्थ रहना है। मानव तभी स्वस्थ रह सकता है, जब अपने आस पास के इलाके को साफ़ सुथरा और सुंदर बना के रखा जाए।

मौके पर अभियान को सफल बनाने वालों में अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मिडिया प्रभारी के अलावे सक्रिय कार्यकर्ता राहुल राणा, निलेश कुमार, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।