गिरिडीह झारखण्ड

माहुरी वैश्य महिला समिति का चुनाव संपन्न, सुषमा अध्यक्ष और संगीता सचिव बानी

Share This News
गिरिडीह माहुरी छात्रावास में बुधवार को माहुरी वैश्य महिला समिति गिरिडीह का चुनाव माहुरी वैश्य महामंडल की केंद्रीय अध्यक्ष पूनम प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। इस चुनाव में सुषमा गुप्ता को अध्यक्ष, समता देवी व उमा गुप्ता उपाध्यक्ष, संगीता वैशख्यिर सचिव, राखी टारको उपसचिव, अनुजा कुमारी संगठन मंत्री, सुमन भदानी उप संगठन मंत्री व मुक्ता कुमारी कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई।
चुनाव के दौरान काफी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुई, वहीं चुनाव संम्पन्न कराने में केंद्रीय अध्यक्ष पूनम प्रकाश के अलावा उपाध्यक्ष कंचन एकघरा, सचिव रेणु गुप्ता, उप सचिव मीना गुप्ता, संगठन मंत्री सुलेखा कंधवे, उप संगठन मंत्री प्रतिमा सेठ का योगदान रहा।