गिरिडीह झारखण्ड

बीजेपी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Share This News

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर इकाई की ओर से शहर के विवाह भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी,बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नू कांत, निगम के उपमहापौर प्रकाश सेठ, इंजी विनय कुमार सिंह, रागिनी लहेरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बग्गा व मंच का संचालन मोती लाल उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बारी-बारी से नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में इन लोगों के अलावे रंजीत सिंह, पीयूष सिन्हा, अजय पाठक, ज्योतिष शर्मा, श्वेता सिन्हा, डोली तिवारी, बिंदिया देवी, रीना शर्मा आदि कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।