गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: जलसहिया संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Share This News
जमुआ प्रखंड के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ परिसर में गुरुवार को प्रखंड जलसहिया संघ का होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व सुबोध कुमार साव के मंच संचालन में किया गय । उपस्थित जलसहिया को संबोधित करते हुए कहा कि होली दुश्मनी को भुला कर मित्रता की भावना बनाना चाहिए।प्रखंड जलसहिया संघ के सचिव सितारा प्रवीण ने जलसहिया को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार पाने के लिए एकता बनाए रखना अतिआवश्यक है।सभी जलसहिया अपने कार्य ईमानदारीपूर्वक से करते है।लेकिन सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रखंड जलसहिया संघ के कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने जलसहिया को संबोधित करते हुए कहा कि होली अच्छाई का प्रतीक है।संघ को मजबूत करने के लिए आर्थिक और शारीरिक दोनों रूप से सहयोग करना होगा।
रविन्द्र सिंह,सुबोध साव,नवडीहा संकुल अध्यक्ष बबिता देवी, सियाटांड़ संकुल के अध्यक्ष मधु कुमारी,जगन्नाथडीह संकुल अध्यक्ष प्रीती सिंह ,पाण्डेयडीह संकुल अध्यक्ष सलेहा प्रवीण,हरला संकुल के अध्यक्ष चंदन कुमार राय ने भी विचार व्यक्त किया। विभिन्न प्रकार के पकवान का जमकर लुत्फ़ उठाया गया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूजे को होली की शुभकामनाएं दिया गया। उक्त अवसर पर जलसहिया रूबी कुमारी,रूपमुनि कुमारी,जुलेखा प्रवीण,कलावती देवी,सरस्वती देवी,उषा देवी,रेखा कुमारी,विमला देवी,सरिता देवी,शहनाज खातून,सुनीता देवी,मंजू देवी,आहिल्या देवी,प्रियंका शर्मा,कुसुम देवी,प्रेमा देवी,सैकड़ो जल सहिया उपस्थित थे।