गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: रोट्रेक्ट ग्रेटर युवा ने पौधरोपण के साथ किया मास्क का वितरण

Share This News
रोट्रेक्ट गिरिडीह ग्रेटर युवा द्वारा आज क्लब की उपाध्यक्ष प्रियंका शक्ति के जन्मदिवस के मौके पर गिरिडीह के सिहोडीह नया पुल के समीप पौधा रोपण एवं मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिहोडीह के युवाओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विलियम जेकब, कुमारी निशा और वार्ड पार्षद अशोक राम शामिल हुए।

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद अशोक राम ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि रोट्रेक्ट ग्रेटर के युवाओं द्वारा जन्मदिवस हमारे वार्ड पार्षद क्षेत्र में मनाया गया और वृक्षारोपण के साथ-साथ मास्क वितरण भी किया गया। मैं सभी उपस्थित लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई देता हूं, साथ ही में लोगों से अपील करता हूं कि वे लोग भी इस तरह अपने जन्मदिन को मनाएं और ना सिर्फ पौधारोपण को बढ़ावा दें बल्कि मास्क का उपयोग को भी प्राथमिकता देकर अपने जीवन में शामिल करें। तभी हम कोरोना से विजय प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर क्लब के अध्यक्ष अजय ठाकुर, सचिव शिवनंदन कुमार, पूर्व अध्यक्ष निशान्त गुप्ता, सहसचिव राहुल कुमार, सौरव कुमार, प्रज्ञानंद यादव के अलावा सिहोडीह के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार ,बबलू शर्मा,सोनू राम,चुनमुन राम,संजू राम,जितु कुमार,श्याम कुमार आदी उपस्थित थे।