गिरिडीह झारखण्ड

अभाविप गिरिडीह जिला के सदस्यता प्रमुखों की हुई नियुक्ति

Share This News

सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्र पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिला कमेटी की बैठक जिला सदस्यता प्रमुख विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में हुई। विशाल त्रिवेदी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जो शिक्षा के क्षेत्र और सामाजिक सेवा कार्य सहित राष्ट्र चेतना व भविष्य का भारत की ध्येय लेकर युवा तरुणाई के बीच राष्ट्रप्रेम व भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संवहन करता है।

राष्ट्रीय पर्व सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक संपूर्ण भारत के विश्वविद्यालय परिसर, कोचिंग संस्थानों, छात्र-शिक्षक वर्गों में किया जाएगा। शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए। ध्येय के साथ एबीवीपी का सदस्य बने। जिसमें सदस्यता अभियान के नियमित सभी प्रखण्ड/नगर/कॉलेज के सदस्यता प्रमुख बनाया गाय। जिसमें की गिरिडीह जिला के सदस्यता प्रमुख विशाल त्रिवेदी, जिला सह सदस्यता प्रमुख विजय ओझा नियुक्त किए गए जिसके बाद इन दोनों विभिन्न प्रखंड और कॉलेजों के सदस्यता प्रमुख तथा सह प्रमुख की नाम की घोषणा की जो इस प्रकार से है:- गिरिडीह कोचिंग संस्थान सदस्यता प्रमुख उज्जवल तिवारी सह प्रमुख अंकित राज, गिरिडीह कॉलेज सदस्यता प्रमुख रोशन चंद्रवंशी सह प्रमुख भोला राम, श्री आरके महिला कॉलेज सदस्यता प्रमुख खुशी गुप्ता,सह प्रमुख तानिया कुमारी एवं

विशाखा कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सदस्यता प्रमुख रोशन राय, सह प्रमुख राहुल कुमार, बेंगाबाद प्रखंड सदस्यता प्रमुख अंकित राज,सह प्रमुख आकर्षण गुप्ता, देवरी प्रखण्ड सदस्यता प्रमुख ऋषि त्रिवेदी, सह प्रमुख बलराम कुमार, जमुआ प्रखण्ड सदस्यता प्रमुख बबलू यादव, सह प्रमुख शशिकांत वर्मा, राजघनवार प्रखंड सदस्यता प्रमुख अक्षय यादव, सरिया, बगोदर, बिरनी सदस्यता प्रमुख दीपक साव,सह प्रमुख आदर्श तर्वे, गांडेय प्रखंड सदस्यता प्रमुख शिवम गुप्ता,सह प्रमुख आशीष सिंह, तिसरी प्रखंड सदस्यता प्रमुख रामदेव दास, डुमरी, पीरटांड़ प्रखंड सदस्यता प्रमुख अविनाश विश्वकर्मा । इस बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक कुमार गौरव, जिला सदस्यता प्रमुख विशाल त्रिवेदी, जिला सह सदस्यता प्रमुख विजय ओझा, सक्रिय कार्यकर्ता राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।