गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश मनोरंजन

झारखंड से गोआ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 28 सितंबर से शुरू होगी ट्रैन, देखें पूरी जानकारी

Share This News

झारखंड से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने झारखंड के यात्रियों को दुर्गापूजा का तोहफा दे दिया है। बाबा नगरी देवघर से गोवा जाने वाली प्रस्तावित ट्रेन को चलाने की तारीख़ का ऐलान कर दिया है। जसीडीह से वास्कोडिगामा के बीच 28 सितंबर से ट्रेन चलने लगेगी। रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है। सांसद के अनुसार, 28 सितंबर को रेल मंत्री खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में सांसद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।

जसीडीह-वास्को द गामा साप्ताहिक ट्रेन के चलने से न सिर्फ झारखंड से गोवा जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी बल्कि झारखंड से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के लिए भी एक और ट्रेन मिलेगी। इस ट्रेन से सिकंदराबाद भी जा सकेंगे। दुर्गापूजा से ठीक पहले ट्रेन चलने वाली है। ऐसे में त्योहारी सीजन में गोवा जाने वालों के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। अब तक गोवा के लिए झारखंड और आसपास के यात्री पश्चिम बंगाल पर ही आश्रित थे। हावड़ा से गोवा जाने वाली ट्रेनों में सफर करना पड़ता था या फिर धनबाद से मुंबई जाकर आगे के लिए मुंबई से गोवा तक ट्रेन या दूसरे विकल्प तलाशने पढ़ते थे। अब झारखंड से गोवा के लिए सीधी ट्रेन चलेगी।