गिरिडीह झारखण्ड

झालसा, रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह में मासिक लोक अदालत का आयोजन

Share This News

झालसा, रांची के निर्देशानुसार दिनांक 25/09/2021 को मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीणा मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह अशोक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार बर्तम एवं न्यायधीश प्रभारी सौरभ कुमार गौतम के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार बर्तम ने कहा कि माननीय झालसा, रांची के निर्देश पर इस वैश्विक महामारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु किया गया ।

इस मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल-05 पीठों का गठन किया गया था। आज के इस मासिक लोक अदालत में कुल 47 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें कुल राजस्व की प्राप्ति 3,00,400/- रुपए हुई। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के न्यायालय से निष्पादित मोटर वाहन दुर्घटना वाद संख्या-42/90 में क्लेमेंट वृद्ध दंपत्ति को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीणा मिश्रा के कर कमलों द्वारा 50,000/- रुपए का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।