गिरिडीह झारखण्ड

गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर हुई मंगल कलश की स्थापना

Share This News

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मंगल कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर गायत्री मंत्र के साधकों के द्वारा 9 दिनों में 24000 गायत्री महामंत्र का जप प्रत्येक साधक के द्वारा किया जाता है। आज गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में सैकड़ों लोगों के द्वारा यह संकल्प लिया गया। संकल्प के उपरांत सबके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए वेदमंत्र गायत्री एवं अन्य मंत्रों से आहुतियां प्रदान की गई।

दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति संपन्न होगी। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह ,दर्शन पंडित ,भागीरथ प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद यादव, प्रकाश मंडल ,महेंद्र शर्मा ,दयानंद प्रसाद ,योगेश्वर महतो, जयप्रकाश राम, उर्मिला बरनवाल, पूनम वर्णवाल, पूनम गुप्ता ,विनीता देवी ,अर्चना देवी ,यशोदा देवी आदि का सहयोग रहा।