गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने फांसी लगा दी जान ताे पति ने खुद का गला रेता

Share This News

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुवां एसपी कोठी के पास घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति ने धारदार कतली से अपना गला रेत लिया। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मामले ने यह माेड़ ले लिया। जिसमें पत्नी ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी ताे पति ने गला रेत लिया। हालांकि पति की सांस फिलहाल चल रही है और रिम्स में भर्ती कराया गया है। लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

बताया जाता है कि मोहलीचुवां निवासी वर्षीय पुत्र बिरजू डोम ने अपनी गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बिरजू को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। बिरजू सदर अस्पताल में सफाई कर्मी है। बताया जाता है कि बिरजू का बुधवार शाम को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा के बाद बिरजू की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब पत्नी को बिरजू फांसी पर लटका देखा तो उसने भी अपनी गला रेत लिया। बिरजु डाेम बांस से सूप डाला बनाकर बेचकर अपने परिवार का भरण-पाेषण करता था।